back to top

राजनांदगांव : होली और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बदमाशों को मारपीट व गुंडागर्दी न करने की दी गई समझाइश…

 होली और लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर बदमाशों को मारपीट व गुंडागर्दी न करने की दी गई समझाइए दी गई ।

Advertisements

 राजनांदगांव पुलिस द्वारा आसामाजिक तत्वों पर कार्यवाही के बाद समझाइए भी दी गई।

 शहर के अलग-अलग थाना क्षत्रों के बदमाशों व आसामाजिक तत्वों को थाना बुलाकर हाजिरी ली गई

–00–

   राजनांदगांव   - पुलिस अधीक्षक श्रीमान मोहित गर्ग के मार्गदर्शन व  दिशा निर्देश पर जिला में असमाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। वही बेसिक पुलिसिंग अन्तर्गत शांति व्यवस्था हेतु लगातार कार्यवाही कर अपराध नियंत्रण की कार्यवाही एवं शाति व्यवस्था स्थापित किया जा रहा है।

 इसी कडी में आगामी होली त्यौहार व लोकसभा चुनाव के मद्देनजर निर्विघ्न, शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्र पूर्ण त्योहार संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले के सभी थाना प्रभारियों को इस हेतु निर्देश दिया गया है। जिस तारतम्य में  कोतवाली परिसर पर  राजनंदगांव पुलिस के द्वारा शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में रहने वाले35 बदमाशों को थाना हाजिर किया गया है। 

अतिरिक्त पुलिस  अधीक्षक महोदय श्री राहुल देव शर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक  के द्वारा किसी प्रकार के गुंडागर्दी व मारपीट की घटना न  करने के संबंध में हिदायत दिया गया इस दौरान थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू व थाना प्रभारी बसंतपुर सत्यनारायण देवांगन चौकी प्रभारी सुरगी कौशलेश देवांगन तथा चिखली प्रभारी नरेश बंजारे थाना में  उपस्थित रहे  ।
Advertisements

You cannot copy content of this page