back to top

राजनांदगांव : होली पर्व पर जनसामान्य से विहिप बजरंग दल की अपील – गौमाताओ और मुक जीवों को रंग लगाने से बनाए दुरी…

राजनांदगांव – इस विषय पर विहिप बजरंग दल के गौरक्षा प्रमुख अंशुल कसार ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि सनातनियों के प्रमुख त्योहारों से में से होली आ चुकी है जिसमे बडी ही धूम धाम से रंग गुलाल और पिचकारी से त्यौहार का आनंद लिया जाता है। वही चौक चौराहों पर,कॉलोनियो में यह भी देखा गया है कि त्योहार के आनंद में कुछ बालक अति उत्साहीत होकर गौ वंशो और मुक जीवों जेसे कुत्ते बिल्लियों को रंग लगा देते हैं,मानव तो घर जा कर रंग छुटा लेता है परंतु ये जीव कहां जाए.

Advertisements


जिसके बाद रंग इनकी त्वचा पर लगे होने के कारण गहरा विपरीत प्रभाव छोड़ देता है और कई बार उनकी चमड़ी भी जल जाती है। जिसके बाद इनके उपचार की पीढा असहनीय होती है।
इसलिए समस्त सामाजिक बंधुओ से निवेदन है कि होली का त्यौहार मानवो के बीच मनाए और यथासंभव अपने आस पास के जीवो को सुरक्षा करे।

Advertisements

You cannot copy content of this page