back to top

राजनांदगांव: 09 बल्क लीटर देशी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी समेत ₹74 हजार का सामान जब्त…

राजनांदगांव। अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लालबाग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50 पौवा रोमियो देशी प्लेन शराब, कुल 09 बल्क लीटर, कीमत करीब 4 हजार रुपये, बरामद की है। शराब परिवहन में प्रयुक्त सुजुकी स्कूटी क्रमांक CG 08 BD 1775, जिसकी कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई गई है, को भी जब्त किया गया है। पुलिस ने कुल 74 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया है।

Advertisements

पुलिस के अनुसार, 4 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम पेंड्री स्थित श्मशान घाट के पास दो व्यक्ति स्कूटी में अवैध शराब रखकर बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर लालबाग पुलिस की टीम ने गवाहों की मौजूदगी में मौके पर दबिश दी। वहां दो व्यक्ति स्कूटी पर प्लास्टिक की बोरी रखे संदिग्ध अवस्था में मिले।

पूछताछ में उनकी पहचान इजराईल मुगल (59 वर्ष), निवासी अटल आवास पेंड्री और पंचू साहू (22 वर्ष), निवासी अटल आवास पेंड्री, के रूप में हुई। पुलिस ने प्लास्टिक की बोरी की तलाशी ली तो उसमें 50 पौवा रोमियो देशी प्लेन शराब बरामद हुई।

पुलिस ने शराब और स्कूटी को जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया। दोनों को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद 4 सितंबर को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी इजराईल मुगल आदतन अपराधी एवं हिस्ट्रीशीटर है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस ने कहा कि अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page