back to top

राजनांदगांव: 1 लाईनमेन एवं 7 सफाईकर्मी हुए सेवानिवृत्त, निगम में दी गई भावभिनी बिदाई…

राजनंादगांव 2 जून। नगर निगम में कार्यरत 8 कर्मचारी अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए जिन्हें आज निगम सभागृह में आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बिदाई समारोह में भावभिनी बिदाई दी गयी। सेवानिवृत्त कर्मचारी विद्युत विभाग में लाईनमेन के पद पर कार्यरत श्री अरूण कुमार साहू एवं स्वास्थ्य विभाग मे सफाई कामगार के पद पर कार्यरत क्रमशः श्रीमती अल्का/राम्हू, श्रीमती कमला/ताराचंद, श्रीमती प्रेमा बाई/विजय तुर्केल, श्रीमती अमिता/रमेश सोनेकर, श्री राजू/रमेशर, श्री मंगलूराम/धरमूराम एवं श्री राजूलाल/अभयलाल रंगडे को आयुक्त सहित कार्यपालन अभियंता श्री दीपक खाण्डे एवं कार्यपालन अभियंता (ंसंविदा) श्री यू.के.रामटेके ने माला पहनाकर, शाल, श्रीफल से सम्मानित किया तथा अवकाश नगदी करण का चेक दिया।
बिदाई समारोह में आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने कहा कि हमारे निगम परिवार के 8 कर्मचारी जो सेवानिवृत्त हुए उन्हें बिदाई दी जा रही है।

Advertisements

हमारे 7 कर्मचारी सफाई जैसे महत्वपूर्ण विभाग में सुबह से अपने काम मे लग निष्ठापूर्वक सेवा किए, उसी प्रकार विद्युत विभाग में लाईनमेन का काम भी बहुत महत्वपूर्ण है जिसका श्री अरूण साहू ने लगन एवं ईमानदारी से निर्वाहन किया। उन्होंने कहा कि एक साथ इतने सारे कर्मचारी सेवानिवृत्त होने से काम प्रभावित होगा, लेकिन सभी को इनके जैसे अपने कार्यो का निर्वाहन करना है। नगरीय निकाय एक ऐसा विभाग है जहाॅ सभी प्रकार के काम जैसे बिजली, पानी, सफाई, राजस्व, निर्माण कार्य आदि एक ही कार्यालय में संचालित होता है। सभी कार्य आप जैसे कर्मचरियो के कारण ही अच्छे से हो पाता है। उन्होने कहा कि जिस समर्पित भाव से आप लोगो ने निगम में काम किए उसी समर्पित भाव से अपने पारिवारिक दायित्वों का निर्वाहन करे, ऐसी मे उम्मीद करता हूॅ।


कार्यपालन अभियंता श्री खाण्डे एवं श्री रामटेके ने भी इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर शासन नियमो के तहत हमारे साथी कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए है, इन्होने अपनी सेवाकाल में अच्छा काम किया, इसके लिए हम इनका आभार व्यक्त करते है। बिदाई समारोह का संचालन प्र.कार्यालय अधीक्षक श्री नारायण यादव ने किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियो के परिजन एंव अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page