back to top

राजनांदगांव : स्पीकर हाउस राजनांदगांव में डॉक्टर रमन सिंह दिव्यांगजनों को बाटेंगे उपकरण…

12 मार्च 2026 को आयोजित शिविर में सम्मिलित दिव्यांगजनो को महापौर मधुसूदन ने आयोजन का लाभ उठाने हेतु जनता से अपील की

Advertisements

राजनांदगांव । 2 जून को दोपहर 2.00 बजे स्थानीय स्पीकर हाउस कैंप कार्यालय मे पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को दिव्यांगों हेतु प्रयुक्त उपकरणों का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। इस आयोजन में विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉक्टर रमन सिंह जी द्वारा प्रभारी मंत्री गजेन्द्र यादव जी, सांसद राजनांदगांव संतोष पांडे जी, राजनांदगांव महापौर मधुसूदन यादव जी एवं भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं सहित नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में दिव्यांगजनों को निशुल्क उपकरणों का वितरण किया जाएगा।

राजनांदगांव महापौर मधुसूदन यादव ने शहर के दिव्यांगजनों से आयोजन का लाभ उठाने एवं नागरिकों से इस आयोजन में उपस्थित रहकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page