back to top

राजनांदगांव : 10.440 बल्क लीटर महाराष्ट्र निर्मित देशी मदिरा संत्री जप्त…


राजनांदगांव 29 अप्रैल 2025। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं एवं परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। सहायक आयुक्त आबकारी श्री यदुनंदन राठौर ने बताया कि आबकारी उप निरीक्षक वृत्त डोंगरगढ़ श्री अनिल सिंह, आबकारी मुख्य आरक्षक श्री लाल सिंह राजपूत,

Advertisements

आबकारी आरक्षक श्री भोजराज के दल द्वारा ग्राम कोठीटोला सीतागोटा रोड पर सुनील कुमार निषाद के कब्जे से 40 पाव कुल मात्रा 7.200 बल्क लीटर महाराष्ट्र निर्मित देशी मदिरा संत्री जप्त की गई। आरोपी को आबकारी अधिनियम के तहत दण्डनीय अजमानतीय अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया है। इसी तरह ग्राम सीतागोटा में आरोपी घनश्याम गायधने के कब्जे से 18 पाव कुल मात्रा 3.240 बल्क लीटर महाराष्ट्र देशी मदिरा संत्री जप्त की गई।

आरोपी पर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया और नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। अवैध मदिरा विक्रय की रोकथाम हेतु होटल ढाबों एवं मदिरा दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। सहायक आयुक्त आबकारी द्वारा सभी वृत्त प्रभारियों को होटल ढाबों की नियमित जांच और अवैध मदिरा विक्रय के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page