back to top

राजनांदगांव : 104 बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाता द्वारा अपने डाक मतपत्र से मतदान करने के अधिकार का किया गया उपयोग…

मतदान दलों द्वारा बुजुर्ग एवं दिव्यांगजनों से प्राप्त डाक मतपत्र कोषालय में सील बंद मतपेटी में किया गया जमा
राजनांदगांव 06 अप्रैल 2022। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 73 खैरागढ़ उप निर्वाचन अंतर्गत चिन्हित 1612 बुजुर्ग एवं 1010 दिव्यांगजन मतदाताओं में से 104 मतदाता द्वारा अपने डाक मतपत्र से मतदान करने के अधिकार का उपयोग किया गया। 80 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों एवं दिव्यांग मतदाताओं द्वारा डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान किया गया। बुजुर्ग एवं दिव्यांगजन के लिए की गई इस संवेदनशील पहल से वे भी लोकतंत्र के इस पर्व में शामिल हो सके और उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Advertisements

102 वर्षीय बुजुर्ग श्री रामचरण सेन सहित अन्य बुजुर्ग ने उत्साहपूर्वक मतदान किया। वहीं दिव्यांगजनों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उल्लेखनीय है कि मतदान दलों द्वारा बुजुर्ग एवं दिव्यांगजनों से प्राप्त डाक मतपत्र कोषालय में सामान्य प्रेक्षक एवं अभ्यर्थी के अभिकर्ताओं की उपस्थिति में सील बंद मतपेटी में जमा कर दिया गया है। 16 अप्रैल 2022 को सुबह 7 बजे मत पेटी मतगणना स्थल ले जाया जाएगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page