back to top

राजनांदगांव : 11 जनवरी को वार्ड नं. 40,41 व 48 में एवं 12 जनवरी को वार्ड नं. 37,38 व 39 में सामाजिक सुरक्षा पेशन शिविर…

राजनांदगांव 9 जनवरी। नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा प्रति माह पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जाता है। इसी कडी में हितग्राहियों को पेंशन भुगतान के लिये वार्डो में 19 दिसम्बर 2022 से 10 जनवरी 2023 तक प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शिविर का आयोजन किया गया।

Advertisements

दिनांक 3 जनवरी व 4 जनवरी को वार्ड नं. 37, 38,39,40,41 व 48 मेें आयोजित शिविर मेें कम्प्यूटर में तकनीकि खराबी के कारण पेशन का भुगतान नहीं हो पाया। उक्त वार्डो में पेशन भुगतान हेतु दिनांक 11 जनवरी व 12 जनवरी को पुनः शिविर लगाया जा रहा है।

शिविर के तहत दिनांक 11 जनवरी को गुरूघासीदास वार्ड नं. 40 व नंदई वार्ड नं. 48 के लिये आंगनबाडी भवन फिरंतीन मंदिर के पास व झुलेलाल वार्ड नं. 41 के लिये सामुदायिक भवन झुलेलाल में एवं 12 जनवरी को महावीर वार्ड नं. 37 के लिये गंजपारा स्कूल में, दिग्विजय वार्ड नं. 38 के लिये पार्षद कार्यालय ब्राम्हण पारा में व हीरामोती वार्ड नं. 39 के लिए सार्वजनिक भवन नागेश्वर मंदिर में शिविर का आयोजन किया गया है।


निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मास्क लगाकर, सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की है।

उन्होंने शिविर में लगे कर्मियों से कहा कि समाजिक सुरक्षा पेंशन का कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देवे एवं कोई भी हितग्राही पंेशन लेने से वंचित न रहे, इस बात का विशेष ध्यान रखा जावे। साथ ही कोरोना प्रोटोकाल का विशेष ध्यान रखा जायेे।

Advertisements

You cannot copy content of this page