back to top

राजनांदगांव : प्रतिबंधित प्लास्टिक पर निगम की कार्यवाही गुडाखू लाईन क्षेत्र के 08 दुकानदारों से 10 हजार 8 सौ रूपये जुर्माना, 6 किलो पालीथिन जप्त…

मलमा मंडप के तहत शंकरपुर रोड से रेत व मुरूम की जप्ती

Advertisements

राजनांदगांव 9 जनवरी। सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाये जाने तथा मलमा मंडप के तहत कार्यवाही पर नगर निगम सख्ती बरत रही है, अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय एवं उपयोग पर प्रतिदिन कार्यवाही कर रही है। साथ ही मलमा मंडप के तहत सडक पर मलमा रखने पर संबंधित के विरूद्ध अर्थदण्ड वसूलने व जप्ती की कार्यवाही की जा रही है।

इसी कडी मंे आज प्रतिबंधित प्लास्टिक के तहत गुडाखू लाईन क्षेत्र में कार्यवाही करते हुये 8 दुकानदारों से 10 हजार 8 सौ रूपये जुर्माना कर 6 किलो पालीथिन जप्त किये तथा मलमा मंडप के तहत ओव्हर ब्रिज के नीचे शंकरपुर रोड में रेत एवं मुरूम के भंडारण पर जप्ती की कार्यवाही किये।

उल्लेखनीय है कि पर्यावरण संरक्षण एवं प्रत्येक व्यक्ति व पशु-पक्षियों को प्लास्टिक के नुकसान से बचाने शासन द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध करने कडे कदम उठा रही है। शासन के मंशानुरूप नगर निगम द्वारा भी अभियान चलाकर प्रतिदिन प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय एवं उपयोग के विरूद्ध कार्यवाही कर रही है।

इसी प्रकार शहर को स्वच्छ एवं साफ रखने मलमा मडप के तहत भी कार्यवाही की जा रही है।
निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने प्लास्टिक से होने वाले नुकसान पर कहा कि आज प्लास्टिक पर्यावरण को नुकसान पहुॅचाने के साथ साथ मानव जीवन सहित जीव जन्तु के स्वास्थ्य पर सीधा प्रभाव डाल रहा है, नुकसान से बचाने शासन द्वारा इसके विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाया जा रहा है।

शासन मंशानुरूप नगर निगम का स्वास्थ्य अमला भी शहर में प्रतिदिन सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग एवं विक्रय नहीं करने समझाईस दे रहे है, समझाईस उपरांत विक्रय व उपयोग करते पाये जाने कार्यवाही कर रहे हैै। कार्यवाही की कडी में आज गुडाखू लाईन क्षेत्र के देवांगन चना दुकान से 2 हजार रूपये, शिव अनाज भण्डार से 2 सौ रूपये, बतंत चना दुगान व किशन किराना दुकान से 5-5 सौ रूपये,

गंगा चना दुकान व हरिओम अनाज भण्डार से 3-3 सौ रूपये, जुनीहटरी के देवांगन चना दुकान से 2 हजार रूपये एवं गोल बाजार के बजाज प्लास्टिक से 5 हजार रूपये इस प्रकार कुल 10 हजार 8 सौ रूपये अर्थदण्ड वसूला गया एवं 6 किलो पालीथिन जप्त किये। इसी प्रकार मलमा मडप के तहत ओव्हर ब्रिज के नीचे शंकरपुर रोड में रेत व मुरूम के भण्डारण पर रेत व मुरूम जप्ती की कार्यवाही की गयी।

उक्त अभियान प्रतिदिन जारी रहेगी। उन्होंने सभी व्यापारियों से अपील करते हुये कहा कि अपने प्रतिष्ठानों की नियमित साफ-सफाई रखे एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का विक्रय व उपयोग न करे तथा सडक पर मलमा या बिल्डिंग मटेरियल न रखे, जिससे यातायात बाधित न हो। साथ ही उन्होंने नागरिकों से भी अपील करते हुये कहा है कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करते हुये जब भी घर से निकले कपडे के थैला लेकर निकले तथा लोगो को भी इसके लिये प्रेरित करे, ताकि प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभाव से बचा जा सके।

Advertisements

You cannot copy content of this page