back to top

राजनांदगांव : 12 पौवा गोवा स्पेशल व्हीस्की अंग्रेजी शराब के साथ ब्रिकी करते 01 आरोपी गिरफ्तार, थाना चिल्हाटी पुलिस की कार्यवाही…

 महेन्द्र सिन्हा पिता जीवन लाल सिन्हा उम्र 52 साल साकिन चिल्हाटी जिला राजनांदगांव (छ0ग0) के खिलाफ 34(ए) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही।

Advertisements

राजनांदगांव – पुलिस अधीक्षक, जिला राजनांदगांव संतोष सिंह (भापुसे0), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानपुर पुपलेश कुमार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अर्जुन कुमार कुर्रे़ के दिशा निर्देशन पर दिनांक 02.05.2022 को थाना चिल्हाटी प्रभारी उप निरी0 बिलकीश खान के कुशल नेतृत्व मे लगातार थाना क्षेत्र मे पेट्रोलिंग कराया जा रहा है तथा अपराधिक गतिविधियो पर सतत निगरानी करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

इसी तारतम्य मे आज दिनांक 02.05.22 को जरिये मुखबिर की सूचना मिला कि ग्राम चिल्हाटी चौक सिंघाभेडी रोड महेन्द्र सिन्हा चिकन सेंटर में अवैध रूप से बिक्री करने हेतु शराब रखा हुआ है कि सूचना पर मौके पर जाकर रेड कार्यवाही करते हुए, आरोपी महेन्द्र सिन्हा पिता जीवन लाल सिन्हा उम्र 52 साल साकिन चिल्हाटी थाना चिल्हाटी जिला राजनांदगांव छ0ग0 के पास से एक प्लास्टिक के थैले में 12 पौवा गोवा स्पेशल व्हीस्की अंग्रेजी शराब प्रत्येक पौवा 180 एमएल भरा हुआ कीमती करीबन 1440/रूपये को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।

आरोपी के विरूद्ध थाना चिल्हाटी मे अपराध क्रमांक 35/2022 धारा 34(ए) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्यवाही में प्र0 आर0 64 हशिशंकर सिन्हा, आर0 1334 भुपेन्द्र यादव, 1084 मन्नूराम नेताम, का योगदान सरहानीय है।

Advertisements

You cannot copy content of this page