back to top

राजनांदगांव : दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले पति, सास व ननंद फरार…

DEMO PHOTO

राजनांदगांव नगर के जैन परिवार की बेटी ने अपने पति ,सास व ननद के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुर्म पंजीबद्ध कर लिया है 16 मार्च को शिकायत दर्ज कराने के बाद से आरोपी फरार बताए जा रहे हैं पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके प्रसव के समय भी परिजनों ने प्रताड़ित करना बंद नहीं किया और प्रसव के पूर्व सास और ननद ने मिलकर उसे गोबर पानी जबरदस्ती पिलाया । सास और पति उस पर गर्भपात कराने हेतु भी दबाव डालते रहे।

Advertisements


संस्कारधानी नगरी के सम्भ्रांत परिवार की बेटी सूचिता जैन पिता महेंद्र जैन 31 वर्ष निवासी ओसवाल लाइन ने बसंतपुर थाने में दहेज प्रताड़ना के संबंध में पति सास व ननद के विरुद्ध 16 मार्च को रिपोर्ट दर्ज करवाई है ।

विवाह के पश्चात 5 जुलाई 2020 से मेरे सास पूनम सोराना पति पारसमल सुराना एवं मेरे पति दीपक सुराना , ननंद मुस्कान कोटडिया ने कार के लिए 5 लाख रुपए लाने के लिए मुझे दबाव बनाना शुरू कर दिया और मेरे पिता के लिए गंदी गंदी गालियां निकालने लगे। घर से कामवाली बाई को हटाकर घर का सारा काम मुझसे करवाने लगे पुलिस ने भादंवि की धारा 498 अपराध दर्ज कर जांच में लिया है थाना प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि सभी कथित आरोपी फरार है।

Advertisements

You cannot copy content of this page