back to top

राजनांदगांव : 18 से 44 वर्ष आयु वाले व्यक्तियों के टीकाकरण के लिए केन्द्रों में सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाएं : कलेक्टर….

डिस्ट्रिक वार रूम में कोविड-19 के संबंध में समीक्षा
राजनांदगांव 07 मई 2021। कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने आज दिग्विजय स्टेडियम स्थित डिस्ट्रिक वार रूम में कोविड-19 के संबंध में समीक्षा बैठक में कहा कि शासन के आदेश आने पर 18 से 44 वर्ष आयु वाले व्यक्तियों का कोविड-19 टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देश के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के लिए तैयारी पहले ही कर ली जाए।

Advertisements

इसके लिए टीकाकरण सेंटर में पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिन स्थानों में टीकाकरण होना है, वहां मेडिकल स्टाफ की टीम के साथ पेयजल तथा अन्य व्यवस्था की जाए। इन केन्द्रों में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस की टीम तैनात करें। टीकाकरण केन्द्र में कोरोना प्रोटोकाल का पालन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने कोविड वैक्सीन का पहला डोज लगवा लिए हैं, उन्हें दूसरे डोज के लिए प्रेरित करें।


कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने कोविड सेम्पलिंग तथा डिस्चार्ज की जानकारी लेते हुए कहा कि जिले में कोविड-19 मरीजों की संख्या में कमी आई है और रिकवरी दर भी बढ़ा है। कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए इसमें और अधिक सुधार लाने की जरूरत है। उन्होंने लक्षण वाले मरीजों को मितानीनों द्वारा वितरण कर रहे दवाई किट की भी जानकारी ली।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ अजीत वसंत, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कविलाश टंडन, एसडीएम मुकेश रावटे, डिप्टी कलेक्टर विरेन्द्र सिंह, राहुल रजक, डीपीएम गिरीश कुर्रे, जिला शिक्षा अधिकारी एचआर सोम, शासकीय मेडिकल कालेज से अरविंद चौधरी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page