back to top

राजनांदगांव : 24 अक्टूबर को मेगा लीगल सर्विस कैंप का होगा आयोजन…


राजनांदगांव – राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री विनय कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में 2 अक्टूबर 2021 से 14 नवंबर 2021 तक भारत का अमृत महोत्सव अभियान चलया जा रहा है। जिसके अंतर्गत अखिल भारतीय जागरूकता एंड आउटरीच अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के समन्वय से आम नागरिकों को विधिक सेवा योजनाओं एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उदेश्य से मेगा लीगल सर्विस कैम्प का आयोजन 24 अक्टूबर 2021 को किया जाएगा।

Advertisements

कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने ई-मेगा लीगल सर्विस कैम्प के आयोजन के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। राजस्व विभाग द्वारा जाति, निवास, राजस्व संबंधी मामले, आरबीसी के प्रकरण, लंबित प्रकरण आदि के निराकरण के लिए कैंप का आयोजन किया जाएगा।


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री देवाशीष ठाकुर ने बताया कि मेगा लीगल सर्विस कैंप के आयोजन के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालीगल वालिंटियर्स द्वारा प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। मेगा कैंप में शासन की कल्याणकारी योजनाओं के महत्व तथा उद्देश्य के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी। साथ ही न्याय एप्प में शिकायत पेटी के माध्यम से सालसा को भेजा जाएगा। कैम्प के माध्यम से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पीडि़त को क्षतिपूर्ति राशि दी जायेगी।

शिक्षा विभाग द्वारा छात्र दुर्घटना बीमा योजना, छात्रवृत्ति वितरण एवं पेंशन प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग दिव्यांग एवं दिव्यांग छात्र-छात्राओं को सहायक उपकरण वितरण, पात्रता अनुसार पेंशन आदि का वितरण किया जाएगा। आयोजन में कोविड-19 गाइड लाइन का पालन एवं सामाजिक दूरी व फिजिकल डिस्टेन्स सहित मास्क अनिवार्य होगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page