back to top

राजनांदगांव : 31 मार्च तक सम्पत्तिकर का भुगतान कर अधिभार से बचने करदाताओं सेआयुक्त ने की अपील…

राजनांदगांव 28 मार्च। वित्तीय वर्ष समाप्ति एवं लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली के लिये नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा समय समय पर राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक लेकर समीक्षाकर राजस्व वसूली की जानकारी लेकर, दिशा निर्देश दिये। शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप वसूली हेतु संबंधित वार्ड प्रभारी घर घर जाकर एवं निगम के राजस्व कार्यालय में राजस्व वसूली कर रहे है। उन्होंने करदाताओं से चालू वित्तीय वर्ष में 31 मार्च तक अपने बकाया सम्पत्तिकर का भुगतान कर अधिभार से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि करदाता अवकाश के दिनों में भी अपने करो का भुगतान कर सकते है।

Advertisements


आयुक्त श्री विश्वकर्मा द्वारा समय समय पर राजस्व विभाग की बैठक लेकर वसूली में तेजी लाने निर्देशित किया जा रहा था, उनके द्वारा समस्त वार्डप्रभारियों की वार्डवार समीक्षाकर शासन लक्ष्य के अनुरूप वसूली के निर्देश दिये जा रहे थे तथा 30 प्रतिशत से कम वसूली पर वार्ड प्रभारियों को वसूली में तेजी लाने समझाईस दी जा रही थी। समझाईस उपरांत भी वसूली कम आने पर कार्यवाही भी की जा रही है, इसके अलावा राजस्व कार्यालय के साथ साथ घर घर जाकर राजस्व वसूली करने कडे निर्देश दिये जा रहे है तथा क्यू.आर. कोड के माध्यम से ऑनलाईन करो की वसूली की जा रही है।


आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने राजस्व अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, सहायक राजस्व निरीक्षकों से कहा है कि वित्तीय वर्ष समाप्ति पर कडाई से करो का वसूली करना सुनिश्चित करे। शासन लक्ष्य के अनुरूप वसूली नहीे करने पर कडी कार्यवाही की जावेगी। उन्होंने कहा कि लम्बे समय से करो का भुगतान नहीं करने वालों का नाम प्रकाशित करे तथा निगम स्वामित्व की दुकाने जिनकी प्रीमियम जमा नहीं हुये है तथा लम्बे समय से दुकान किराया नहीं जमा करने वालो की दुकाने सील करने के निर्देश दिये गये है।


आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने करदाताओं से अपील करते हुये कहा है कि इस वित्तीय वर्ष में करो का भुगतान करने की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धरित की गयी है, इसके उपरांत जमा करने पर क्रमशः सम्पत्तिकर में 5 प्रतिशत एवं जलकर में 15 प्रतिशत अधिभार लिया जायेगा। अतः उन्होंने करदाताओं से अपील करते हुये कहा है कि अपने बकाया करों का 31 मार्च तक भुगतान कर अधिभार से बचे।

Advertisements

You cannot copy content of this page