
राजनांदगांव 3 मई। राज्य शासन के निर्देशानुसार बुद्ध पूर्णिमा के उपलक्ष्य में 5 मई दिन शुक्रवार को नगर निगम सीमाक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं मटन मार्केट पूर्णरूपेण बंद रहेंगे। महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख एवं नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने स्वास्थ्य विभाग को उक्त दिवस पर पशुवध एवं विक्रय कार्य पूर्णतरू प्रतिबंधित सुनिश्चित करने कहा है।
Advertisements

उन्होने स्वास्थ्य विभाग को उक्त दिवस पर मांस विक्रय करते पाये जाने पर मांस जप्त करने एवं संबंधित के विरूद्ध यथोचित कानूनी कार्यवाही करते हुये 5 हजार रूपये तक जुर्माना करने के निर्देश दिये है। उन्होंने समस्त स्वच्छता निरीक्षकों को उक्त दिवस को आपने अपने क्षेत्र में पर्यवेक्षण करने के निर्देश दिये है
Advertisements










































