back to top

राजनांदगांव: 50 वर्षीय अधेड़ की ट्रक के नीचे आने से सड़क दुर्घटना में मौत…

राजनांदगांव, 10 जुलाई 2021- शनिवार शाम को लगभग 6:30 बजे बीरबल यादव पिता लतखोर उम्र 50 वर्ष साकिन कौरिन भाटा का राज इंपिरियल से पूर्व ट्रक नंबर सीजी 04 HR 7174 से एक्सीडेंट होने से मौत हो गई।

Advertisements

ड्राइवर विनोद कुमार तिवारी पिता राय बली तिवारी उम्र 45 वर्ष निवासी कृषक नगर जोरा रायपुर जो गाड़ी चला रहा था। घटना के बाद शव को तत्काल जिला अस्पताल रवाना किया गया।

अपराध धारा 304 ए भादवी का कायम कर विवेचना जारी है। यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि मृतक ने मृत्यु पूर्व एक पत्र भी लिखा था। घटनास्थल पर मृतक का साइकिल मिला मृतक राजमिस्त्री का काम करता था। ट्रक ड्राइवर को ट्रक सहित हिरासत में ले लिया गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page