back to top

राजनांदगांव : 7 बोतल कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव – पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव डी श्रवण, अति. पुलिस अधीक्षक मानपुर जयप्रकाश बढई एवं एस. डी. ओ. पी. मानपुर हरिश पाटिल के मार्गदर्शन में थाना खडगांव में दिनांक 14.05.2021 को जरिये मुखबिर के सूचना मिला कि ग्राम कहडबरी चौक में अवैध महुवा शराब तैयार कर बिक्री हेतु परिवहन किया जा रहा है।

Advertisements

सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े के हमराह स्टाफ एवं गवाह के रेड कार्यवाही किया गया। जिसमे ग्राम कहडबरी चौक पास आरोपी राकेश पिता छेरसिंह घावड़े जाति लोहार उम्र 21 साल साकिन बड़े पारा सिवनी थाना खड़गांव जिला राजनांदगांव के कब्जे से एक सफेद गेलन में 07 बोतल (4.550 बल्क लीटर) हाथ भट्टी का बना कच्ची महुआ शराब जप्त किया गया।

आरोपी के खिलाफ अपराध क्र. 30 / 2021 धारा 34 ( 1 ) ( क ) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। उक्त रेड कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरी. कार्तिकेश्वर जांगड़े, उप निरी. एम. एल साहू, आर. 1291, 913 की सराहनीय भुमिका रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page