back to top

राजनांदगांव: 7 सितंबर दिन सोमवार को शाम के समय इन क्षेत्रों की पेयजल आपूर्ति रहेगी बाधित…

10 एमएलडी प्लांट के राईजिंग पाईप में पाईप लाईन जोडने के कारण
शाम इंदिरा नगर टंकी से पेयजल आपूर्ति बाधित

Advertisements

राजनांदगांव 6 सितम्बर। मोहारा बस्ती मंे सुचारू पेयजल सप्लाई के लिए 10 एमएलडी प्लांट के राईजिंग पाईप लाईन में पाईप लाईन जोडने के कारण इंदिरा नगर टंकी (क्षमता 15.00 लाख लीटर) से कल दिनांक 07 सितम्बर 2026 दिन सोमवार को शाम के समय पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। 8 सितम्बर मंगलवार सुबह से पानी सप्लाई यथावत रहेगी। टंकी सफाई की कडी में साफ पेयजल सप्लाई के लिए इसी माह से टंकियो की सफाई भी कराई जायेगी।


उक्ताशय की जानकारी देते हुए निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम ने बताया कि मोहारा बस्ती के ऊचाई क्षेत्र जहाॅ टैंकर के माध्यम से पानी सप्लाई होती है। वहाॅ पानी सप्लाई के लिए 15वें वित्त आयोग योजनांतर्गत पाईप लाईन बिछाया गया है, जिसे 10 एमएलडी फिल्टर प्लांट के राईजिंग पाईप लाईन से जोडा जाना है।

पाईप लाईन जुड जाने से मोहारा बस्ती के ऊचाई क्षेत्र में सुचारू पेयजल सप्लाई होगी। उन्होंने बताया कि उक्त पाईप लाईन जोडने के कारण इंदिरा नगर टंकी (क्षमता 15 लाख लीटर)ः- इंदिरा नगर वार्ड, चैखड़िया पारा, नंदई, हिरामोती लाईन, गंज लाईन, ब्राम्हणपारा, पठानपारा, उदयाचल, दुर्गा चैक, दिग्विजय कालेज रोड़, दिवानपारा, सतनामी पारा, सेठीनगर, मोहारा, बजरंगनगर क्षेत्र में कल 7 सितम्बर सोमवार की शाम को पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी, 8 सितम्बर मंगलवार को सुबह समय में पेयजल सप्लाई यथावत होगी। उन्होंने नागरिकों से असुविधा के लिये खेद व्यक्त करते हुये सहयोग करने की अपील की है।


आयुक्त श्री मरकाम ने जानकारी दी कि साफ एवं स्वच्छ पेयजल सप्लाई के लिए मोहारा फिल्टर प्लांट के सीएफएल तथा निगम सीमाक्षेत्र स्थित टंकियो की भी सफाई साल मेें दो बार कराई जाती है। सफाई की कडी में इसी माह से सभी टंकियो की सफाई पुनः कराई जायेगी, ताकि नागरिको को साफ व स्वच्छ पेयजल मिल सके।

Advertisements

You cannot copy content of this page