back to top

राजनांदगांव : 7.200 बल्क लीटर अवैध मदिरा जप्त , आबकारी विभाग की कार्रवाई…


राजनांदगांव 07 जनवरी 2025। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध धर-पकड़ अभियान चलाया जा रहा है। सहायक आयुक्त आबकारी श्री यदुनंदन राठौर ने बताया कि आबकारी दल द्वारा ग्राम सीतागोटा में लोकचंद चौधरी के कब्जे से महाराष्ट्र राज्य निर्मित संत्री फिरकी 40 नग पाव कुल 7.200 बल्क लीटर मदिरा जप्त किया गया।

Advertisements

आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत दण्डनीय अजमांनतीय अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया है। इसी प्रकार ग्राम जोशीलमटी थाना गेंदाटोला में इंदु निषाद के कब्जे से महाराष्ट्र राज्य निर्मित संत्री फिरकी 20 नग पाव कुल 3.600 बल्क लीटर मदिरा आबकारी अधिनियम की धारा के तहत जप्त किया गया। कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक वृत्त चिचोला श्री राजकुमार कुर्रे एवं आबाकारी स्टाफ श्री निजामशाह, श्री अनिल सिन्हा, श्री भोजनारायण उइके शामिल थे।

जिले में अवैध मदिरा विक्रय की रोकथाम हेतु होटल ढाबों एवं मदिरा दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही सभी वृत्त प्रभारियों को वृत्त क्षेत्र में लगातार गश्त करने तथा अवैध मदिरा विक्रय के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है।

Advertisements

You cannot copy content of this page