back to top

राजनांदगांव: 8 अगस्त को निकलेगी भव्य महाकाल शोभायात्रा…

राजनांदगांव। महाकाल सेना सिंघोला के तत्वावधान में 8 अगस्त को भव्य महाकाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा ग्राम बोदेला से प्रारंभ होकर शीतला मंदिर, डोंगरगढ़ मार्ग होते हुए ग्राम मुंदगांव पहुंचेगी। इस दौरान भगवान महाकाल की आकर्षक झांकी के साथ शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए श्रद्धालुओं को दर्शन देगी।

Advertisements

आयोजकों के अनुसार, शोभायात्रा में महाकाल सेना सिंघोला की झांझ-मंजीरा टीम, अघोरी दल, भजन मंडली, भगवान हनुमान एवं मां काली की आकर्षक झांकियां तथा ऑर्केस्ट्रा विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

कार्यक्रम के तहत ग्राम मुंदगांव के खेल मैदान में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार खिलेश यादव (दुर्ग) की सांस्कृतिक प्रस्तुति भी होगी। इसके बाद संध्या आरती एवं विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में महाकाल सेना सिंघोला के पवन डागा, राजू डागा सहित महाकाल सेना राजनांदगांव की टीम भी उपस्थित रहेगी। महाकाल सेना ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page