back to top

राजनांदगांव : 80वीं महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता 2024 का समापन समारोह 7 फरवरी को…

राजनांदगांव 05 फरवरी 2024। 80वीं महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता 2024 का समापन समारोह बुधवार 7 फरवरी 2024 को अपरान्ह 3 बजे अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम गौरव पथ राजनांदगांव में आयोजित किया जाएगा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्व एवं आपदा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा करेंगे।

 इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री अभिषेक सिंह, पूर्व सांसद श्री मधुसूदन यादव, 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के पूर्व उपाध्यक्ष श्री खूबचंद पारख, समाज सेवी श्री सुरेश एच लाल, रानी सूर्यमुखी देवी राजगामी संपदा न्यास के पूर्व अध्यक्ष श्री संतोष अग्रवाल, रानी सूर्यमुखी देवी राजगामी संपदा न्यास के पूर्व अध्यक्ष श्री रमेश पटेल, समाज सेवी श्री राजेश गोलछा, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्री दिनेश गांधी, 

पूर्व महापौर श्री नरेश डाकलिया, पूर्व विधायक डोंगरगढ़ श्री विनोद खाण्डेकर, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम श्री किशुन यदि, पूर्व महापौर श्री अजीत जैन, समाज सेवी श्री तरूण लहरवानी, समाज सेवी श्री हर्ष रामटेके, पूर्व ओलम्पियन श्रीमती रेणुका यादव एवं पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री मृणाल चौबे उपस्थित रहेंगे।

Advertisements

You cannot copy content of this page