back to top

राजनांदगांव : 93 श्रद्धालु काशी विश्वनाथ एवं अयोध्या दर्शन के लिए हुए रवाना…

राजनांदगांव 17 सितम्बर 2024। श्री रामलला दर्शन (आयोध्या धाम) योजनांतर्गत जिले के 93 श्रद्धालुओं को काशी विश्वनाथ एवं अयोध्या दर्शन हेतु कलेक्टोरेट परिसर से रवाना किया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री मधुसूदन यादव, पूर्व विधायक डोंगरगढ़ श्री विनोद खाण्डेकर, सदस्य रामलला दर्शन योजना श्री मूलचंद लोधी, श्री रमेश पटेल ने तीर्थयात्रियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। 

श्री रामलला दर्शन (आयोध्या धाम) योजनांतर्गत जिले के 93 श्रद्धालुओं को कलेक्टोरेट परिसर से दुर्ग रेल्वे स्टेशन के लिए 2 बस से रवाना किया गया। इस अवसर पर उप संचालक समाज कल्याण श्री बीएल ठाकुर, उप संचालक पंचायत श्री डीके कौशिक सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। 
Advertisements

You cannot copy content of this page