back to top

राजनांदगांव : APC प्रणिता शर्मा होंगी राज्य शिक्षा अलंकरण से सम्मानित…


राजनांदगांव – समग्र शिक्षा राजनांदगांव में सहायक परियोजना समन्वयक के पद पर कार्यरत प्रणिता शर्मा का चयन राज्य स्तरीय शिक्षा अलंकरण 2021 के लिए हुआ है। राज्य स्तर पर किसी भी समिति द्वारा दिया जाने वाला यह सबसे बड़ा सम्मान है। राज्य स्तरीय अक्षय शिक्षा अलंकरण समिति रायगढ़ द्वारा अलंकरण के लिए शिक्षकों के कार्यों की गुणवत्ता परखने के लिए विभिन्न चरणों में मापदंड तय किए गए थे।

Advertisements

चयन प्रक्रिया के सभी चरणों में खरा उतर कर श्रीमती शर्मा राज्य स्तर पर अक्षय शिक्षा पद्म के रूप में प्रथम स्थान प्राप्त कर उक्त अलंकरण के लिए चयनित हुई है। राज्य शिक्षा अलंकरण के लिए सम्मान समारोह का आयोजन 5 जून 2022 को होटल इंटरनेशनल रायगढ़ में किया गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page