back to top

VISION TIMES : फर्जी ऋण पुस्तिका से आरोपी का जमानत करवाने वाला आरोपी चढ़ा पामगढ़ पुलिस के हत्थे…

         

जांजगीर चांपा – दिनांक 6 जनवरी 2022 को प्रार्थी ने थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी तिहारु जांगड़े द्वारा दिनांक 11 नवम्बर 2021 को एक्सीडेंट के प्रकरण में फर्जी ऋण पुस्तिका पेश करके आरोपी को जमानत हेतु पेश किया था

Advertisements

जिसका जांच तहसीलदार पामगढ़ से कराने उपरांत आरोपी के खिलाफ थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 11/22 धारा 420 भादवि. कायम किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पामगढ़ पुलिस द्वारा आरोपी तिहारु जांगड़े उम्र 45 वर्ष निवासी नेवरा बंद पामगढ़ को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, पूछताछ दौरान अपना जुर्म स्वीकार किया।


आरोपी तिहारु जांगड़े के खिलाफ पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने से दिनांक 17.05.22 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page