back to top

राजनांदगांव:26 सितम्बर को टाउन हॉल में लोक कल्याण मेला…

प्रधानमंत्री स्व निधि योजनांतर्गत स्ट्रीट वेंडर्स को व्यवसाय के लिये मिलेगा ऋण

Advertisements

राजनांदगांव 23 सितम्बर। नगर पालिक निगम राजनांदगांव अंतर्गत शासन द्वारा संचालित स्वरोजगार घटक प्रधानमंत्री स्व निधि अंतर्गत स्ट्रीट वेंडर्स को निजी व्यवसाय के लिए व्यक्तिगत ऋण देने 26 सितम्बर 2025 शुक्रवार दोपहर 12 बजे से नगर निगम टाउन हॉल में लोक कल्याण मेला का आयोजन किया गया है।


लोक कल्याण मेला के संबंध में निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि मेला में बैंको में स्वीकृत एवं लंबित प्रकरणो का ऋण वितरण कराना, बैक द्वारा वापस किये गये ‘रिटर्न बाय बैक’ श्रेणी के त्वरित निराकरण/निपटान करना, स्ट्रीट वेंडर्स को दिए गये ऋण उपरांत प्रोफाईलिंग कराना इत्यादि कार्य किया जायेगा। उन्होंने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना के प्रावधानों के तहत स्ट्रीट वेंडर्स को विभिन्न बैकों के माध्यम से तीन स्तर में प्रथम ऋण राशि 15 हजार रूपेय, प्रथम ऋण अदायगी करने पर द्वितीय ऋण रूपये 25 हजार एवं द्वितीय ऋण अदायगी करने पर तृतीय ऋण राशि 50 हजार रूपये का ऋण देने लक्ष्य रखा गया है। मेले में बैंकर्स भी उपस्थित रहेंगे।


लोक कल्याण मेला में फेरी वाले एवं छोटा मोटा व्यवसाय करने वाले पात्र स्ट्रीट वेडर्स के चिन्हांकन एवं बैको से ऋण दिलाने हेतु ऑनलाईन आवेदन कराने के लिए आवश्यक दस्तावेंज जैसे आधार कार्ड, (मोबाईल नम्बर लिंग हो) बैंक पास बुक, मतदाता परिचय पत्र, 02 फोटो के साथ साथ मोबाईल फोन साथ लाना अनिवार्य है। नये आवेदन के लिए ऑनलाईन आवेदन भी भराया जावेंगा। आयुक्त ने स्ट्रीट वेंडर्स को 26 सितम्बर को टॉउन हाल में आयोजित लोक कल्याण मेला में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्वयं के व्यवसाय हेतु ऋण प्राप्त करने की अपील की हैै।

Advertisements

You cannot copy content of this page