back to top

राजनांदगाव : प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ के लिये ऋण लेने आॅनलाईन आवेदन करने महापौर ने की अपील…

शहरी पथ विक्रेताओं को ऋण लेेकर व्यवसाय करने का सुनहरा मौका

राजनांदगांव 13 नवम्बर। शहरी पथ विक्रंताओ को व्यवसाय करने के लिए आसानी से ऋण देकर आत्मनिर्भर बनाने भारत सरकार द्वारा क्रियान्वित प्रधानमंत्री स्वनिधि स्ट्रीट वेंडर्स योजना छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित की जा रही है। योजना का क्रियान्वयन करने नगर निगम राजनांदगांव क्षंेत्रांतर्गत निवासरत छोटे व्यवसायियों से भी आॅनलाईन आवेदन लिया जा रहा है।

स्वयं के व्यवसाय के लिए ऋण लेकर आत्मनिर्भर बनने महापौर श्री मधुसूदन यादव ने आवेदन करने की अपील की है।
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ लेने निगम सीमाक्षेत्र के शहरी पथ विक्रेता एवं छोटे दुकानदारो द्वारा विभिन्न बैको से ऋण लेने आॅनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया है।

योजनांतर्गत बैको के माध्यम से तीन स्तर में प्रथम ऋण राशि 15 हजार रूपये, प्रथम ऋण अदायगी करने पर द्वितीय ऋण रूपये 25 हजार एवं द्वितीय ऋण अदायगी करने पर तृतीय ऋण राशि 50 हजार रूपये का ऋण देने का प्रावधान है।

योजनांतर्गत ऋण पर हितग्राही द्वारा नियमित रूप से ऋण अदायगी करने पर बैक द्वारा ली जाने वाली ब्याज राशि में 7 प्रतिशत की राशि अनुदान के रूप में दिये जाने का प्रावधान किया गया है। द्वितीय एवं तृतीय किस्त के ऋण अदायगी करने वाले वेंडर्स को 30 हजार रूपये का क्रेडिट कार्ड प्रदान करने हेतु आॅनलाईन आवेदन करने एवं बैंको के माध्यम से केडिट कार्ड प्राप्त करने की अपील की जा रही है।


योजना आरंभ से वर्तमान तक ऋण प्रकरणो में प्रथम ऋण राशि 15 हजार रूपये के लिए 2208 लोगो को, द्वितीय ऋण रूपये 25 हजार के लिए 628 लोागो को एवं तृतीय ऋण राशि 50 हजार रूपये के लिए 150 लोगो को ऋण प्रदान किया गया है, इस तरह कुल 2986 पथ विक्रेताओ एवं छोटे दुकानदारो को विभिन्न बैंको के माध्यम से ऋण की अदायगी की जा चुकी है।

उक्त वेंडर्स को अब तक 4.66 करोड का ऋण एवं 12 लाख रूपये की ब्याज अनुदान राशि प्रदान की जा चुकी है एवं वेंडर्स को 7 लाख रूपये का डिजिटल लेन देन करने पर क्रेस बैक भुगतान किया गया है। निकाय क्षेत्रांतर्गत विभिन्न बैंको में 719 प्रकरण स्वीकृत एवं वितरण किये जाने हेतु लंबित है।


इस संबंध में आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम ने बताया कि निकाय क्षेत्रांतर्गत विभिन्न बैको में लंबित प्रकरणो पर बैंको को ऋण की स्वीकृति एवं वितरण करने हेतु निर्देशित किया गया है। यह योजना छोटे दुकानदारो एंव गरीबो के लिए लाभकारी तथा आर्थिक व वित्तीय सुविधा पहुचाने में बहुत मददगार साबित हो रही है। योजना का लाभ लेने नजदीकी च्वाईस सेन्टर एवं कम्प्यूटर दुकानों में ऋण लेने हेतु आॅन लाईन आवेदन कर सकते है।


प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के संबंध में महापौर श्री मधुसूदन यादव ने बताया कि निम्न वर्ग के लोग जिनके द्वारा फेरी लगाकर या छोटा मोटा व्यवसाय कर, गुजर बसर किया जाता है, उन्हे आर्थिक संबल प्रदान करने शासन द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना प्रारंभ किया गया है।

शासन मंशा अनुरूप हमें योजनांतर्गत नियमानुसार उन्हें व्यवसाय करने ऋण प्रदान करना है। ऋण लेने के लिए आॅनलाईन आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेंज जैसे आधार कार्ड, (मोबाईल नम्बर लिंग हो) बैंक पास बुक, मतदाता परिचय पत्र, 02 फोटो के साथ साथ मोबाईल फोन लाना अनिवार्य है। उन्होंने स्वयं के व्यवसाय हेतु ऋण प्राप्त करने आॅनलाईन आवेदन करने की अपील की हैै।