back to top

राजनांदगॉव : कृष्णा पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन…

राजनांदगॉव शहर के तुलसीपुर स्थित श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों एवं पालकगण की उपस्थिति में श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया । इस आयोजन में गणमान्य अतिथिगण के रूप में बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिये भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा, पार्षद पारस वर्मा, राकेश कसार, टिल्लू गोंसाई, रौशनी खान उपस्थित रहीं ।

आयोजक मंडल की ओर से कृष्णा पब्लिक स्कूल की संस्था प्रभारी मोना देसाई, शिक्षक शिक्षिकाएॅ और शाला के विद्यार्थीगण सहित अभिभावकगण एवं वार्डवासीगण भी उपस्थित रहे। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के इस आयोजन में विद्यार्थीगण कृष्ण एवं राधा की मनमोहक वेषभूषा में सज-सॅवरकर आये थे जो दही लूट एवं अन्य मनोरंजक कार्यक्रम में शामिल हुए। गणमान्य अतिथिगण ने छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और अपने हाथ से बच्चों को ईनाम बॉटा।

Advertisements

You cannot copy content of this page