back to top

राजनांदगॉव: खेल दिवस की पूर्व तैयारी को लेकर खेल संघों के प्रतिनिधिमंडल ने महापौर से की चर्चा…

राजनांदगॉव जिला हॉकी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने महापौर मधुसूदन यादव से आज निज निवास पर समक्ष भेंट कर खेल दिवस की पूर्व तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया।

Advertisements

इस प्रतिनिधिमंडल में जिला हॉकी संघ राजनांदगॉव के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, सचिव शिवनारायण धकेता, वरिष्ठ हॉकी प्रशिक्षक भूषण साव, महेश श्रीवास्तव, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव एवं जिला ओलंपिक संघ के कार्यकारी सदस्य रणविजय प्रताप सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

चर्चा के दौरान हॉकी संघ ने महापौर को आगामी 29 अगस्त को खेल दिवस की पूर्व तैयारियों से अवगत कराते हुए स्थानीय गौरवपथ स्थित ध्यानचंद चौक के जीर्णाेद्धार की आवश्यकता से अवगत कराया।

उन्होंने इस चौक में स्थित प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद, ओलंपियन एयरमैन बेस्टियन एवं जिले के ख्यातिलब्ध राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी नारायण पटेल की प्रतिमा के जीर्णशीर्ण होने एवं इसके जिर्णाेद्वार की आवश्यकता से अवगत कराया।

महापौर ने अगले वर्ष के खेल दिवस के पूर्व जीर्णाेद्धार अथवा नवीन प्रतिमा स्थापना के संबंध में संपूर्ण कार्यवाही सम्पन्न करवाने हेतु प्रतिबद्धता प्रकट की।

जिला हॉकी संघ ने महापौर को हॉकी स्टेडियम में नया टर्फ लगाने के प्रस्तावित कार्य को शीघ्र प्रारंभ करवाने के लिये अनुरोध किया, जिससे अधिक से अधिक खिलाड़ियों को अभ्यास हेतु उच्च कोटि की सुविधाएॅ मुहैया हो सके, जिसके लिये महापौर ने विभागीय अधिकारियों से चर्चा कर शीघ्र प्रस्तावित कार्य हेतु कार्यादेश जारी करवाने का आश्वासन दिया।

Advertisements

You cannot copy content of this page