राजनांदगांव:नगर में प्रथम अखंड रूद्रभिषेक (२४ घंटे) बागेश्वर धाम में शैलम के पंडितों द्वारा होगा पूजन दक्षिण भारत पद्धति से…

राजनांदगांव:- बागेश्वर धाम मंदिर में एक माह का सावन महोत्सव मनाया जा रहा हैं।

बागेश्वर मंदिर धर्मार्थ ट्रास्ट द्वारा प्रति सोमवार महाकावड़ यात्रा के साथ-साथ दक्षिण भारत के कैलाश कहे जाने वाले श्री शैलम मल्लिकार्जुुन मंदिर की ३ डी झांकी बनाकर शिव ज्योतिलिंग भी १ माह के लिए स्थापित की गई हैं। संस्कारधानी जो कि अपने विभिन्न भव्य धार्मिक आयोजनों के कारण प्रदेश व देश में अग्रणीय हैं।

इस कड़ी में एक नया अध्याय पवित्र सावन माह में भगवान शिव का २४ घंटे का अखंड रूद्रभिषेक के माध्यम से जुडऩे जा रहा हैं।

जिसकी जानकारी देते हुए बागेश्वर धाम सेवक, पंकज गुप्ता,नरसिन्हा रेड्डी, सौरभ गुप्ता सूरज गुप्ता, विजय गुप्ता, सौरभ खंडेलवाल, भावेश अग्रवाल,द्वारा बताया गया कि तीसरे सोमवार को प्रातः 11 बजे से रुद्राभिषेक आरंभ होगा जिसे श्री शैलेम (हैदराबाद) के पंडितों द्वारा संस्कृत भाषा में दक्षिण भारत पद्धति जो कि श्री मल्लिकार्जुन मंदिर में होता हैं, उसी पद्धति से रुद्राभिषेक पूजन करवाया जायेगा।

जो कि २४ घंटे दूसरे दिन १८ अगस्त को प्रात: ११ बजे तक होगा। जो कि प्रथम बार संस्कारधानी में अखंड रूद्रभिषेक पूजन शिवभक्तो के साथ साथ जन व नगर कल्याण हेतु होगा। पूजन में नगर के प्रथम नागरिक महापौर श्री मधुसुदन यादव सहित २४ जोड़े शिवभक्तों द्वारा किया जावेगा।

संस्कारधानीवासीगण तथा आस-पास अन्य नगरों जिलों के भी शिवभक्त पूजन में शामिल होंगे। साथ ही तीसरे सावन सोमवार को श्री बागेश्वर धाम कांवड यात्रा जो कि प्रकृति,जल,पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ निकाली जावेगी। प्रात: ५:३० बजे बागेश्वर मंदिर पहुंचकर शिवभक्तगण इस भव्य कावड़ यात्रा में शामिल हो सकते है।

श्री बागेश्वर मंदिर धर्मार्थ ट्रस्ट के संरक्षक सोहनलाल गुप्ता, कैलाश चंद गुप्ता, डी.सी.जैन, गणेश गुप्ता सहित अजय गुप्ता, विकास गुप्ता, राज गुप्ता बागेश्वर धाम मंदिर के सेवको द्वारा इस अखंड मल्लिकार्जुन रूद्राभिषेक व झांकी दर्शन हेतु नगरवासियों शिवभक्तों को पूजन में शामिल होकर शिवकृपा प्राप्त करने का अनुरोध किया हैं ।