back to top

राजनांदगॉव : पीएम आवास से वंचित हितग्राहियों का भूपेश सरकार के विरूद्ध ऐतिहासिक आंदोलन भाजपा के लिये शुभ संकेत: नीलू शर्मा…

राजनांदगॉव – प्रदेश भाजपा के आव्हान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव के नेतृत्व में राजधानी रायपुर में बुधवार को भाजपा द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय विधानसभा घेराव आंदोलन में राजनांदगॉव का प्रतिनिधित्व करते हुए हजारों वंचित हितग्राहियों सहित भाजपा नेताओं, विभिन्न मंडलो के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शासन के खिलाफ अपने हक के लिये आवाज बुलन्द की, जिसमें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा ने विधानसभा घेराव के दौरान जोरा मौदान रोड में शासन के विरूद्ध आंदोलन में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और विरोध प्रदर्शन की अगुवाई की ।

Advertisements

भाजपा नेता नीलू शर्मा ने बताया कि विधानसभा के जीरो पाईन्ट से जुड़े मार्गाे पर शासन द्वारा आंदोलनकारियों के दमन के लिये जगह जगह लगाये गये बैरिकेडिंग को तोड़कर आंदोलनकारियो ने मौजूदा कांग्रेस शासन के खिलाफ ऐतिहासिक आंदोलन एवं विरोध प्रदर्शन किया है, जिससे आगामी विधानसभा चुनाव के दष्टिकोण के भाजपा के लिये एक बड़ी उपलब्धि एवं शुभ संकेत के रूप में देखा जा सकता है।

उन्होंने यह भी बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जोरा मैदान रोड में उनके विरोध प्रदर्शन के दौरान शासन ने पुलिस बल का प्रयोग करके आंदोलनकारियों को पस्त करने का हरसंभव प्रयास किया पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं प्रदर्शन से जुड़े प्रदेश के वंचित और शोषित हितग्राहियों ने इस आंदोलन को थमने नहीं दिया और कुछ ही घंटों की जद्दोजहद के बात प्रदर्शनकारियों ने जीरो पाईन्ट के समीप पहुॅचने में सफलता पा ली थी । अंततः पुलिस द्वारा सैंकड़ों प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी के बाद यह आंदोलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जो सत्तारूढ़ कांग्रेस शासन के विरूद्ध प्रदेश के वंचित एवं शोषित हितग्राहियों की एक बड़ी जीत है ।

Advertisements

You cannot copy content of this page