back to top

राजनादगांव:असम से आए भाजपा नेताओं ने मां बमलेश्वरी देवी दर्शन कर जताई प्रसन्नतादेश प्रदेश की खुशहाली की कामना…

राजनादगांव; डोंगरगढ देश प्रदेश में विख्यात छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धर्म स्थल मां बम्लेश्वरी देवी मंदिर जहां पर वर्ष में दो बार नवरात्रि का भव्य आयोजन किया जाता है इस नगरी में देश विदेश व भारत के अन्य प्रांतों से भी देवी दर्शन करने लोग पहुंचते है आज छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमन डेकह से सौजन्य भेट करने राजभवन पहुंचते थे

Advertisements

उनसे भेंटवार्ता करने के पश्चात असम प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता तरुण साहू भी अपने साथियों के मां बम्लेश्वरी देवी जी के दर्शन हेतु डोंगरगढ़ पहुंचे सर्व प्रथम उन्होंने उपर पहाड़ों वाली माता जी का विधिविधान से पूजा अर्चना किए तत्पश्चात छोटी माता जी के दर्शन लाभ लिए उन्होंने देश प्रदेश की खुशहाली की कामना की करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार की कार्यों की प्रशंसा की उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश की धर्म स्थल मां बम्लेश्वरी देवी जी का आशीर्वाद पूरे प्रदेश वासियों को मिलता रहा है

आज हमारा सौभाग्य था कि दर्शन लाभ का मौका मिला और मां कामख्या देवी से आशीर्वाद लेकर छत्तीसगढ़ की माता बमलेश्वरी देवी जी का दर्शन हो गया श्री साहू ने भाजपा सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश वा प्रदेश में डबल इंजन की सरकार चल रही है और आगे भी अच्छा ही चलेगा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व हमारा देश मजबूत हुआ है

हर भारतीय को गर्व है कि हमारे देश को एक ईमानदार दमदार प्रधानमंत्री मिला है श्री साहू ने मां बमलेश्वरी मंदिर ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे धर्मार्थ कार्यों प्रशंसा बतादे की अतिथि देव भव के चलते श्री साहू जी सहित अन्य लोगों को मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति के द्वारा माता जी तैलीय चित्र भेट कर सम्मान किया गया श्री साहू जी के साथ आशीष गुप्ता,राजेश गुप्ता भी आए थे ।मंदिर दर्शन के दौरान सामाजिक कार्यकर्त सोन कुमार सिन्हा ,दिनेश निषाद भी शामिल थे

Advertisements

You cannot copy content of this page