back to top

राजनादगांव : गंडई की पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ने आग लगाकर कर ली खुदकुशी…

राजनादगांव : गंडई नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुनीता देवी ताम्रकार द्वारा स्वयं के ऊपर मिट्टी तेल डालकर आत्महत्या कर ली ।पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के खुदकुशी का कारण अज्ञात है । जानकारी के अनुसार नगर पंचायत गंडाई की पूर्व अध्यक्ष सुनीता देवी ताम्रकार ने शुक्रवार को अपने घर में स्वयं पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली ।

Advertisements

घटना में पूरी तरह झुलस जाने से सुनीता ताम्रकार की मौत हो गई। इस घटना से गंडई में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जाता है कि सुनीता ताम्रकार काफी समय से बीमार थी जिसके कारण आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है ज्ञात हो कि सुनीता ताम्रकार गंडई के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अश्वनी ताम्रकार की धर्मपत्नी और वर्तमान जिला पंचायत प्रियंका खंभर ताम्रकार की सासू मां थी । पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page