back to top

राजनांदगांव : डॉक्टरों ने एसपी से मांगी सुरक्षा, बोले मारपीट के आराेपी की गिरफ्तारी हो…

राजनांदगांव : बसंतपुर स्थित मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में बुधवार की रात को कैजुअल्टी वार्ड में एक भर्ती मरीज की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। ड्यूटी डॉक्टर के साथ मारपीट की और कांच का दरवाजा तोड़ दिया। मामले में बसंतपुर थाने में एफआईआर कराई गई है पर मृतक के घर में शोक होने की वजह से पुलिस ने आरोपी युवक की गिरफ्तारी नहीं की है। इधर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल टीचर्स एसोसिएशन के बैनर तले सीनियर और जूनियर डॉक्टरों ने एसपी से मुलाकात की और उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी देने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की।

Advertisements

डॉक्टरों ने बताया कि अस्पताल में पुलिस चौक होने के बाद भी संदिग्ध लोगों की आवाजाही होती रहती है। ऐसे में कभी भी अप्रिय घटना होने का खतरा बना रहता है। नशे की हालत में पहुंच रहे: रात को लोग नशे की हालत में वार्ड तक पहुंच जाते हैं। ऐसे में वहां कार्यरत स्टॉफ सुरक्षित नहीं रहते। डॉक्टरों ने एसपी से सुरक्षा की मांग करते हुए मारपीट के आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग रखी। एसपी ने आश्वासन दिया कि जल्द आरोपी की गिरफ्तारी होगी। वहीं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के बाद नए इंतजाम किए जाएंगे।

लाखों रुपए खर्च फिर भी सुरक्षा पर सवाल
अस्पताल प्रबंधन की ओर से मेटास कंपनी को सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। इसके पीछे अस्पताल प्रबंधन की ओर से लाखों रुपए खर्च किए जाते हैं। इसके बाद भी सुरक्षा इंतजाम को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सुरक्षा कर्मियों को हर वार्ड में तैनात किया गया है ताकि संदिग्धों की धरपकड़ हो सके। यहां आए दिन मोबाइल की चोरी, स्टाफ के दुर्व्यवहार जैसी घटनाएं हो रहीं हैं। इससे स्टाफ परेशान है। अधीक्षक डॉ. प्रदीप बेक ने बताया कि डॉक्टरों ने एसपी से मुलाकात कर अपनी मांग रखी है।

Advertisements

You cannot copy content of this page