back to top

रायपुर : अधिक कीमत में डी.ए.पी. खाद बेचने वाले केसरी कृषि सेवा केन्द्र सीलबंद….

रायपुर, 01 जुलाई 2021सरगुजा (अम्बिकापुर) कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देश पर जिले में खाद-बीज विक्रेताओं पर सतत निगरानी की जा रही है। खाद्य बीज विक्रेताओं द्वारा नियमों का पालन नहीं करने पर कार्यवाही भी की जा रही है। इसी कड़ी में शिकायत मिलने पर असोला स्थित केसरी कृषि सेवा केंद्र में  राजस्व विभाग द्वारा छापामार कार्यवाही की गई। केसरी कृषि सेवा केन्द्र द्वारा डी.ए.पी. खाद में प्रति बोरी 150 रुपये ज्यादा लिया जा रहा था। नायब तहसीलदार श्री के.के. वर्मा एवं टीम द्वारा इस कृषि सेवा केन्द्र संचालक से पूछ-ताछ कर पंजी का निरीक्षण किया गया। जिसमें डी.ए.पी खाद 150 रुपये अधिक लेने की पुष्टि होने पर कृषि सेवा केन्द्र को आगामी आदेश तक के लिए सीलबंद कर दिया गया है।

Advertisements
Advertisements

You cannot copy content of this page