
रायपुर में गरबा उत्सव में शामिल होंगी कंगना रनौत, 16 से 19 अक्टूबर तक होगा ‘ढोलीड़ा’ आयोजन
रायपुर। नवरात्रि के खास मौके पर राजधानी रायपुर में इस वर्ष गरबा उत्सव का रंग और भी खास होने जा रहा है। अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत ‘ढोलीड़ा – द गरबा सेलिब्रेशन’ में शामिल होंगी। आयोजन 16 से 19 अक्टूबर 2026 तक अमारा जोरा ग्राउंड में किया जाएगा।
आयोजन के दौरान गरबा और डांडिया नाइट का विशेष आकर्षण कंगना रनौत की मौजूदगी रहेगी। नवरात्रि उत्सव के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजकों की ओर से गरबा प्रेमियों के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं।
Advertisements











































