back to top

रायपुर : उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने शहीद स्व. नंदकुमार पटेल की पुण्यतिथि पर अर्पित की विनम्र श्रद्धांजलि….

रायपुर, 25 मई 2021उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने झीरम घाटी नक्सली हमलें में शहीद हुए अपने पिता एवं पूर्व गृहमंत्री स्व. नंदकुमार पटेल तथा अपने बड़े भाई स्व. दिनेश पटेल को उनकी आठवीं पुण्यतिथि पर रायगढ़ जिले में स्थित गृहग्राम नंदेली में निर्मित समाधि स्थल ’’शांति बगिया’’ में पहुंचकर उन्हें सादर नमन कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर उनके परिजन भी साथ थे। समाधि स्थल पर सारंगढ़ विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े, रायगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व नागरिकों ने उनके योगदान को याद करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisements

You cannot copy content of this page