back to top

रायपुर : कृषक चौपाल सह शिविर में किया जा रहा है खाद, बीज, वर्मी कम्पोस्ट का उठाव एवं कृषि ऋण वितरण….

रायपुर 04 जून 2021/कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन के निर्देशानुसार रायपुर जिले में कृषक चैपाल खरीफ अभियान वर्ष 2021-22 अंतर्गत आज 4 जून से 8 जून तक कृषि चैपाल का आयोजन सेवा सहकारी समिति में कोरोना प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए किया जा रहा है।

Advertisements

शिविर में बीज, रासायनिक उर्वरक, वर्मी कम्पोस्ट का उठाव, कृषि ऋण वितरण, राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत कृषकों का पंजीयन एवं इसका प्रचार प्रसार, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का प्रचार प्रसार करने के साथ कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं व अन्य समसामयिक सलाह शिविर में दी जा रही है।

कृषक चैपाल-खरीफ अभियान में कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, राजस्व विभाग, बीज निगम के मैदानी अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें। आज विकासखंड धरसींवा में 6, अभनपुर में 6, तिल्दा में 8 एवं आरंग में 10 इस तरह जिले में कुल 28 सेवा सहकारी समिति में कृषक चौपाल लगाए गए। कृषक चौपालमें आज दोपहर 2.30 बजे तक 756 कृषकों को 1.21 करोड़ का ऋण वितरण, 124.72 टन उर्वरक वितरण, 514 क्विं. बीज वितरण एवं 191.08 क्विं. वर्मी खाद का वितरण किया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page