back to top

रायपुर : कोरोना संक्रमण की चुनौतियों से निपटने पुख्ता प्रबंध हो: वन मंत्री अकबर : कोविड-19 की रोकथाम एवं बचाव, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल संबंधी कार्यों के लिए 5 करोड़ 31 लाख रूपए की स्वीकृति….

जिला खनिज संस्थान न्यास ‘शासी परिषद’ राजनांदगांव की बैठक संपन्न

रायपुर, 19 मई 2021वन एवं जलवायु परितर्वन मंत्री तथा राजनांदगांव जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज राजधानी स्थित शंकर नगर के निवास कार्यालय से वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए जिला खनिज संस्थान न्यास ‘शासी परिषद’ राजनांदगांव की बैठक ली।

वहां राजनांदगांव के कलेक्टोरेट सभाकक्ष में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जुड़े। वन मंत्री ने इस अवसर पर कोविड-19 की रोकथाम, बचाव एवं राहत कार्य, स्वास्थ्य, पेयजल, शिक्षा, अधोसंरचना, स्वच्छता संबंधी कार्यों के लिए 5 करोड़ 31 लाख 26 हजार रूपए की स्वीकृति प्रदान की। 

    वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि कोरोना संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है। आने वाली परिस्थितियां अप्रत्याशित हैं। इसलिए कोरोना संक्रमण की चुनौतियों का सामना करने के लिए अग्रिम तैयारी सहित पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करें। जिला खनिज संस्थान न्यास निधि में जितनी राशि उपलब्ध है, उसका 50 प्रतिशत कोविड-19 संक्रमण हेतु राहत कार्यों के लिए आरक्षित रखा जाए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए राहत कार्यों हेतु प्रत्येक विधायक के 30-30 लाख रूपए के प्रस्तुत प्रस्ताव का अनुमोदन किया जा रहा है।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा ने कहा कि जिले में कोरोना संक्रमण के केस कम हुए हैं। प्रभारी मंत्री के रूप में आपका मार्गदर्शन सतत मिलता रहा है। सभी के समन्वित प्रयासों से जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति अब नियंत्रित हुई है। उन्होंने कहा कि प्रभारी मंत्री के प्रयासों से जिले को 130 ऑक्सीजन सिलेंडर एवं रायपुर से 90 ऑक्सीजन सिलेंडर प्राप्त हुआ।

वहीं वर्तमान समय में शासकीय मेडिकल कॉलेज में 300 बेड की व्यवस्था की गई है। जिसमें वर्तमान में 179 बेड अभी रिक्त है एवं कोविड केयर सेंटर की स्थिति भी अच्छी है। डीएमएफ हेतु सदस्यों से प्रस्ताव प्राप्त किया गया था और 1 करोड़ 78 लाख रूपए की स्वीकृति मिली थी। जिसमें से 91 लाख रूपए जारी किया गया है और 87 लाख शेष है। 


    इस अवसर पर संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी, अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण एवं डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू, अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण एवं डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल, विधा छन्नी साहू, विधायक खैरागढ़ देवव्रत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष गीता साहू, विधायक प्रतिनिधि राजनांदगांव लीलाराम भोजवानी, कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा, जिला पंचायत सीईओ अजीत वसंत, डीएमएफ के नोडल अधिकारी मुकेश रावटे बैठक में शामिल हुए।

Advertisements

You cannot copy content of this page