back to top

रायपुर : जन्मदिन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आम लोगों से करेंगे मुलाकात , विभिन्न कार्यक्रम में होंगे शामिल…

रायपुर । इस खबर के माध्यम से हम आपको 23 अगस्त को होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों से अवगत रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर 23 अगस्त को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही मुुख्यमंत्री भूपेश बघेल सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक लोगों से सीधी मुलाकात करेंगे। अधिकारी-कर्मचारियों की प्रदेशव्यापी हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रहेगी। गृहभाड़ा भत्ता और महंगाई भत्ते को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों की प्रदेश स्तरीय धरना जारी है।

Advertisements

अन्य कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत दिव्य चातुर्मास समिति के अध्यक्ष तिलोकचंद बरड़िया ने बताया कि मंगलवार 23 अगस्त को दिव्य सत्संग के अध्यात्म सप्ताह के नवमें दिन प्रात: 8.45 से 10.30 बजे के मध्य पूरे 45 दिनों की प्रवचनमाला के सार स्वरूप संत ललितप्रभ महाराज द्वारा आज की बात : सार की बात विषय पर प्रवचन देंगे। साथ ही महाराष्ट्र मंडल में मंगलवार को सुबह नौ बजे से सामूहिक मंगलागौर पूजन का आयोजन किया गया है।

मंडल के उपाध्यक्ष श्याम सुंदर खंगन ने बताया कि चौबे कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल के निर्माणाधीन भवन के मिनी हाल में मंगलागौर की पूजा होगी। इसमें इंदौर, बिलासपुर, रायपुर सहित अनेक स्थानों की नवविवाहित महिलाएं अपने-अपने स्वजनों, रिश्तेदारों और करीबियों के साथ पूजा में शामिल होंगी।

मंडल के सचिव पंडित चेतन दंडवते के नेतृत्व में पूजा संपन्न होगी, वहीं नयापारा कमासीपारा स्थित बांके बिहारी मंदिर में सर्व मनोकामना पूर्ति के लिए हवन का आयोजन किया जा रहा है।

सुरेश्वर महादेवपीठ के संस्थापक स्वामी राजेश्वरानंद एवं अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने बताया कि 23 अगस्त को शुभ लग्न एवं शुभ वेला में संध्या सात से आठ के मध्य हवन कराया जाएगा। यह हवन प्रतिदिन एक माह तक निरंतर चलेगा। प्रतिदिन एक यजमान का परिवार उपस्थित रहेगा। हवन में श्रीगणेश, अंबिका, नवग्रहह के विशेष मंत्रों के द्वारा षोडश मातृका पूजन, 64 योगिनी, 49 भैरव एवं द्वादश लिंगतो भद्र मंडल के सभी देवी देवता, महामृत्युंजय और कनकधारा के पाठ से हवन कराया जाएगा।

कार्यक्रमों का संक्षिप्त विवरण

प्रवचन – दिगंबर जैन मंदिर फाफाडीह में – आचार्य विशुद्ध सागर महाराज का प्रवचन – सुबह – 8.30 बजे से

प्रवचन – आउटडोर स्टेडियम में आज की बात: सार की बात विषय पर संत ललितप्रभ महाराज का प्रवचन- सुबह – 8.45 बजे

प्रवचन – पचपेड़ी नाका, भैरव सोसाइटी स्थित हीरसूरी भवन में मुनि शाम्य तिलक महाराज का प्रवचन – सुबह – नौ बजे

अधिकारी-कर्मचारियों की प्रदेशव्यापी हड़ताल- गृहभाड़ा भत्ता और महंगाई भत्ते को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों की प्रदेश स्तरीय धरना-प्रदर्शन- सुबह 11 बजे से

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर कार्यक्रम- मुुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री निवास में आम लोगों से मुलाकात-सुबह 11 बजे से

निश्शुल्क स्वास्थ्य शिविर- नगर-निगम के बैनर तले राजधानी के इंडोर स्टेडियम में निश्शुल्क स्वास्थ्य शिविर-सुबह 11 बजे से

श्रीमद्भागवत कथा – पुरानी बस्ती स्थित गोपाल मंदिर में आचार्य गोपालशरणदेव करेंगे कथा वाचन – दोपहर – तीन बजे

सर्वमनोकामना हवन – नयापारा स्थित बांकेबिहारी मंदिर में हवन – शाम 7 बजे से

Advertisements

You cannot copy content of this page