back to top

रायपुर : दंतेवाडा के किसानों ने रायपुर के नवागांव, बैहार और सेरीखेड़ी के आदर्श गौठानों का किया अवलोकन, किसानों ने कहा -ऐसे अभिनव कार्यो से अपने क्षेत्रों को भी लांभावित करेंगे…

रायपुर : दंतेवाडा के गौठान समिति के 17 महिला और 8 पुरूष कुल 25 सदस्यों ने आज रायपुर जिले के नवागांव (ल), बैहार और सेरीखेड़ी के आदर्श गौठान का अवलोकन कर यह संचालित किए जा रहे अभिनव कार्यो की जानकारी ली।

Advertisements

  भ्रमण के दौरान श्री जी.के. निर्माम संचालक समेती, संयुक्त संचालक कृषि श्री गयाराम एवं उप संचालक कृषि श्री आर.के. कश्यप उपस्थित थे। उन्होंने दंतेवाड़ा से आए गौठानों सदस्यों को यहा के वर्मी कम्पोस्ट टांका, वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन, विंड्रोमैथड से वर्मी निर्माण, मशरूम उत्पादन, दोना-पत्तल निर्माण एवं सब्जी बाड़ी का अवलोकन कराया तथा उत्पाद के विक्रय से मिल रहे लाभ की जानकारी दी।

गौठान समिति के सदस्यों ने इसी तरह आरंग विकासखंड के बैहार गौठान में सब्जी बाड़ी, वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन व विक्रय, साबुन निर्माण, गमला निर्माण, अगरबत्ती निर्माण, मुर्गीपालन, बकरीपालन एवं मशरूम उत्पादन का निरीक्षण किया। उन्होंने धरसीवा विकासखंड के मल्टीयूटिलिटी सेन्टर, छेड़ीखेड़ी का भी अवलोकन कर साबुन निर्माण, अगरबत्ती निर्माण, वर्मी टांका, वर्मी उत्पादन का निरीक्षण किया।

दंतेवाड़ा के किसानों ने इंदिरा गंाधी विश्व विद्यालय, रायपुर में के कृषि संग्रहालय का अवलोकन किया और सूक्ष्म सिंचाई योजना की जानकारी ली। दंतेवाड़ा के किसानों ने गोठानों के कार्यो के प्रति गहरी रूचि दिखाई और कहा कि वे अपने भी क्षेत्रों में इसी तरह कृषि प्रसंस्करण एवं अन्य कौशल विकास कार्यो से अपने क्षेत्रों को लांभावित करेंगें। 

उल्लेखनीय है कि शासन की मंशानुरूप एवं कृषि उत्पादन आयुक्त के निर्देश के परिपालन में व कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायपुर के मार्गदर्शन में बस्तर संभाग के किसानों द्वारा रायपुर जिले के गौठानों का अवलोकन किया जा रहा है।

Advertisements

You cannot copy content of this page