back to top

बालोद : कलेक्टर ने जल जीवन मिशन रथ को झण्डी दिखाकर किया रवाना…

बालोद : कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री लोकेश कुमार चन्द्राकर और अपर कलेक्टर डाॅ. ए.के.बाजपेयी के साथ संयुक्त जिला कार्यालय के परिसर से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जल जीवन मिशन रथ को झण्डी दिखाकर रवाना किया।

Advertisements

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री आर.के.धनंजय ने बताया कि जल जीवन मिशन रथ के माध्यम से जिले के ग्रामों में जल जीवन मिशन ‘‘हर घर नल से जल‘‘ के संबंध में जागरूकता प्रदाय किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ‘‘हर घर नल से जल‘‘ का संदेश देने जल जीवन मिशन के अंतर्गत रथ को रवाना किया गया।

इसके माध्यम से जिले के पाॅचो विकासखण्ड में निवासरत परिवारों को पेयजल योजनाओं के क्रियान्वयन जल गुणवत्ता संबंधी जागरूकता का प्रचार किया जाएगा।  

Advertisements

You cannot copy content of this page