back to top

रायपुर : बिजली गुल होते ही चोर ले उड़ा सोने-चांदी के जेवरात व मोबाइल…

रायपुर । बिजली बंद होने के कारण एक परिवार घर के बाहर सो रहे थे उधर चोर घर के अंदर प्रवेश किया और सोने चांदी के जेवरातए नगदी रुपए और 3 मोबाइल लेकर फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट अभनपुर थाने में दर्ज कराई गई है।

Advertisements

रात में बिजली कट जाने की वजह से ग्राम कोलर अभनपुर निवासी हीराराम साहू अपनी पत्नी और बच्चे को लेकर कमरे के बाहर सो गया । सुबह उठा तब कमरे का पूरा सामान बिखरा पड़ा हुआ मिला और आलमारी खुला था।

उसमें रखा हुआ चांदी की पायल 5 जोड़ीए सोने का गुलबंद, 1सोने की अंगुठी, 2 सोने का मंगल सूत्र, 2 चांदी का कमरबंद, 2 गुल्लक में रखा करीब 40 हजार रुपए और 3 मोबाइल कुल 90 हजार कीमत का सामान लेकर फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380,457 के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई हैं ।

Advertisements

You cannot copy content of this page