back to top

रायपुर: बेटे ने की चार पहिया वाहन खरीदने की ज़िद, पिता द्वारा मना करने पर कर दी उनकी पिटाई, मामला दर्ज…

रायपुर। कलयुगी बेटे ने फोर व्हीलर गाड़ी नही खरीदने पर गाली-गलौच कर पाईप से पिता की पिटाई कर चोट पहुंचाया। मामले की रिपोर्ट मोवा थाने दर्ज करायी गई है।

Advertisements

मिली जानकारी के अनुसार प्रगति नगर मोवा पण्डरी निवासी भरतलाल ठाकुर 64 वर्ष ने 3 जून को थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि बुधवार को रात 11.20 बजे प्रार्थी के बेटा मनमोहन सिंह 31 वर्ष चार पहिया वाहन खरीदने की जिद करने लगा।

जिस पर प्रार्थी ने अभी पैसा नहीं है। कहकर गाड़ी खरीदने से इंकार कर दिया इस पर वह गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ-मुक्का एवं पाईप से मारकर चोट पहुंचाया। घटना की शिकायत पर

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 506, 427, 323 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page