back to top

रायपुर: मछली पकड़ने निकले थे पिता-पुत्र, NH-53 पर हाईवा ने छीनी तीन जिंदगियां…

रायपुर। रायपुर-आरंग नेशनल हाईवे 53 पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की सड़क पर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई। इनमें 6 साल का मासूम भी शामिल है। लाशें टुकड़ों में बंट गई थी। मामला आरंग थाना क्षेत्र का है।

Advertisements

जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान श्रवण जलक्षत्री (40), मंगलू जलक्षत्री (28) और तिलक जलक्षत्री (6) के रूप में हुई है। सभी आरंग के रहने वाले थे। श्रवण जलक्षत्री और मंगलू जलक्षत्री पिता-पुत्र थे। मछली पकड़ने गए थे, तभी रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। दरअसल, आरंग के बागेश्वर पारा निवासी श्रवण जलक्षत्री और मंगलू जलक्षत्री शुक्रवार सुबह मछली पकड़ने के लिए गए थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page