back to top

रायपुर: मन की बात कार्यक्रम के लिए भाजपा ने गठित की प्रदेश स्तरीय समिति, राजनांदगांव की मणी भास्कर गुप्ता को मिली जिम्मेदारी…

रायपुर, 21 जून। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के प्रभावी क्रियान्वयन एवं संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन के लिए प्रदेश स्तरीय समिति का गठन किया गया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर जारी आदेश में समिति के प्रभारी एवं सदस्यों की नियुक्ति की गई है।

Advertisements

जारी आदेश के अनुसार प्रतीश गांधी को समिति का प्रभारी बनाया गया है। वहीं राजू महंत, भूपेंद्र नाग, अंकित जायसवाल, प्रखर मिश्रा, नितेश मिश्रा एवं राजनांदगांव की पार्षद सुश्री मणी भास्कर गुप्ता को सदस्य नियुक्त किया गया है।

समिति का उद्देश्य ‘मन की बात’ कार्यक्रम के प्रसारण, आयोजन, समन्वय तथा जनभागीदारी को और अधिक सशक्त बनाना है। भाजपा संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि नवगठित समिति प्रधानमंत्री के संदेशों को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उल्लेखनीय है कि राजनांदगांव नगर निगम की पार्षद सुश्री मणी भास्कर गुप्ता को प्रदेश स्तरीय समिति में शामिल किए जाने से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपकर उनकी संगठनात्मक क्षमता और सक्रियता पर भरोसा जताया है।

यह आदेश प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी नवीन मार्कण्डेय द्वारा जारी किया गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page