back to top

रायपुर : मयंक श्रीवास्तव ने जनसंपर्क आयुक्त का पदभार ग्रहण किया…

रायपुर 4 जनवरी 2024 / जनसंपर्क संचालनालय के नए आयुक्त सह संचालक श्री मयंक श्रीवास्तव ने आज गुरुवार को पदभार ग्रहण कर लिया है। नवा रायपुर अटल नगर में जनसंपर्क संचालनालय में उन्होंने जनसंपर्क आयुक्त के साथ ही छत्तीसगढ़ संवाद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का पदभार ग्रहण किया।

Advertisements

निवर्तमान जनसंपर्क आयुक्त श्री दीपांशु काबरा ने श्री श्रीवास्तव को कार्यभार सौंपकर उन्हें नवीन दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जनसंपर्क संचालनालय एवं छत्तीसगढ़ संवाद के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page