back to top

रायपुर : मुख्यमंत्री को रामनामी बड़े भजन मेला में शामिल होने का न्योता…

रायपुर, 26 दिसंबर 2021मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से शाम यहां उनके निवास कार्यालय में चंद्रपुर विधायक श्री रामकुमार यादव के नेतृत्व में आए जांजगीर-चाम्पा जिले के ग्राम कोसमंदा (सपोस) के निवासियों के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाक़ात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि तीन दिवसीय रामनामी बड़े भजन मेला का आयोजन 13 से 15 जनवरी तक किया जाएगा। इस मेले में संत समागम का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने रामनामी बड़े भजन मेला का न्योता स्वीकार करते हुए आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर भिलाई विधायक श्री देवेंद्र यादव, रामनामी समाज के श्री गुलाराम, श्री रामनारायण, श्री देवनारायण, श्री मोहन, श्री धनीराम, श्री कुंजबिहारी, श्री योगेश्वर सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements

You cannot copy content of this page