back to top

रायपुर : मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की हाई स्कूल मुख्य परीक्षा 2021 में उत्तीर्ण सभी परीक्षार्थियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं ….

रायपुर, 19 मई 2021मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की हाई स्कूल मुख्य परीक्षा 2021 में उत्तीर्ण सभी परीक्षार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है। उल्लेखनीय है कि आज छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा हाई स्कूल की मुख्य परीक्षा 2021 के परीक्षा परिणाम आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर घोषित किए गए, जिनमें शत-प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। कोविड-19 महामारी के कारण इस वर्ष 10वीं की परीक्षा निरस्त कर दी गई थी।

Advertisements

You cannot copy content of this page