back to top

VISION TIMES: राजनांदगांव, कबीरधाम, बालोद सहित इन 10 जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग की चेतावनी…

रायपुर 19 मई 2021। मौसम विभाग ने आने वाले तीन घंटो के लिए तेज आंधियों के साथ जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो इन तीन घंटो के दौरान प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हो सकती है। रायपुर मौसम विभाग के मुताबिक जिन 10 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया हैं, उनमें कोरिया, पेंड्रा रोड, मुंगेली, कबीरधाम, राजनांदगांव, बेमेतरा, बालोद, धमतरी, नारायणपुर और बीजापुर है । इन जिलों में आने वाले तीन घंटों के दौरान जोरदार बारिश हो सकती है।

Advertisements

वहीं 18 मई को प्रदेश के एक दो स्थानों में हल्की वर्षा दर्ज की गयी। अधिकतम तापमानों में प्रदेश के सभी संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुये है। वे प्रदेश के सरगुजा व बिलासपुर संभागों में सामान्य से उल्लेखनीय कम, रायपुर व बस्तर संभागों में सामान्य से कम तथा शेष संभाग में सामान्य रहे है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.4 सी पेंड्रा रोड में तथा सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41. 8 सी दुर्ग में दर्ज किया गया था।

Advertisements

You cannot copy content of this page