back to top

रायपुर : मुख्यमंत्री ने भारतीय नौसेना दिवस पर दी बधाई…

रायपुर, 4 दिसम्बर 2021मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भारतीय नौसेना दिवस पर जल सीमाओं के प्रहरी, साहस, शौर्य और निष्ठा के प्रतीक भारतीय नौसैनिकों और उनके परिवारों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री बघेल ने कहा है कि भारतीय नौसैनिकों के अदम्य साहस और पराक्रम ने हमेशा हर भारतीय को गौरवान्वित किया है। समुद्री सीमा की रक्षा के साथ नौसैनिकों ने प्राकृतिक आपदाओं और विपरीत परिस्थितियों में आगे बढ़कर देश सेवा की है। पूरा देश एक स्वर में सभी भारतीय नौसैनिकों की राष्ट्रसेवा का अभिनंदन करता है।

Advertisements
Advertisements

You cannot copy content of this page